Sonbhadra News : बाइक और पिकअप में टक्कर, बाइक सवार युवक घायल
चुर्क नगर के वार्ड नंबर 5 झूला ताली के पास आज देर शाम बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

sonbhadra
10:03 PM, July 30, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क नगर के वार्ड नंबर 5 झूला ताली के पास आज देर शाम बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को निजी साधन से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।




