Sonbhadra News : बाइक व बोलेरो में टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदुरिया से चोपन-भरहरी हाईवे मार्ग पर अज्ञात बोलेरो व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी । जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:39 PM, January 24, 2025
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदुरिया से चोपन-भरहरी हाईवे मार्ग पर अज्ञात बोलेरो व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी । जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चोपन की तरफ से जुगैल की तरफ जा रही थी । रेणनदी पुल पर जुगैल की तरफ से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी । जिसमें ईश्वर पुत्र बच्चा केवट निवासी करगरा उम्र करीब 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना के बाद मौके पर चोपन थाना पहुंचकर तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी चोपन भेजा गया ।दुर्घटना करने वाली बोलेरो की तलाश की जा रही है।




