Sonbhadra News : बाइक और बोलेरो की टक्कर, बाइक सवार घायल
डाला चढ़ाई के पास एक चार पहिया वाहन और एक बाइक में टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया । बताया जा रहा है कि गाड़ी सीओ की थी।

sonbhadra
10:19 PM, July 6, 2026
- बोलेरो CO की बताई जा रही
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई के पास एक चार पहिया वाहन और एक बाइक में टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया । बताया जा रहा है कि गाड़ी सीओ की थी। घटना के बाद घायल युवक को सीओ ने अपने बोलेरो से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी मुताबिक सोमवार की देर शाम को डाला बाजार की तरफ से जा रही एक बोलेरो डाला चढ़ाई पर बंद खनिज बैरियर के पास स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के डिवाइडर कटिंग से दूसरे दिशा की लेन मार्ग से जाने के लिए मुड़ रही थी कि उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक से टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी सीओ की थी। गाड़ी में सीओ और साथ में मौजूद रहे पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को अपनी बोलोरो से नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचा कर उपचार कराया । घायल बाइक सवार युवक की पहचान चंदन पुत्र कमलेश निवासी सेवा सदन के पीछे बाड़ी डाला के रूप में हुई। सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी भी अपनी पुलिस टीम के साथ निजी चिकित्सालय पहुंच गए। उपचार के बाद घायल युवक को घर पहुंचा दिया गया ।




