Sonbhadra News : चुर्क क्षेत्र में बिजली बहाली को लेकर आया बड़ा अपडेट
चुर्क नगर पंचायत क्षेत्र में बीते दिन आए भीषण आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

sonbhadra
3:55 PM, May 14, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । चुर्क नगर पंचायत क्षेत्र में बीते दिन आए भीषण आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। यह जानकारी नगर पंचायत चुर्क, सोनभद्र द्वारा 14 मई 2026 को दी गई।
बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार, आज रात 12 बजे तक या कल शाम तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार ने आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता उन नागरिकों को मिलेगी जिनके कच्चे या पक्के मकान गिर गए हैं, या जिनकी छत की शीट/टिनशेड उड़ गई है।
सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रभावित नागरिकों को कुछ आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने होंगे। इनमें जीपीएस लोकेशन ऑन करके क्षतिग्रस्त मकान की मोबाइल से ली गई फोटो, आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति और बैंक पासबुक की छायाप्रति (जिस पर खाता संख्या व IFSC कोड साफ दिखें) शामिल हैं।
सभी दस्तावेज एकत्र करने के बाद, लेखपाल से मौके की जांच रिपोर्ट लगवाकर उन्हें तहसील में जमा कराया जाएगा, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। यह जानकारी नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के सभासद अंशु खत्री ने दी है।




