Sonbhadra News : जुगैल में गांधी जयंती पर विराट दंगल संपन्न, महिला पहलवानों ने दिखाया दम
रोमांचक मुकाबले में बंधना चौहान ने रवि पहलवान को पराजित कर 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं नेहा यादव ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर 1500 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

sonbhadra
10:08 PM, October 2, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर ग्राम जुगैल, टोला-बहेराडाड़ स्थित बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में आयोजित विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई।
दंगल में वाराणसी, चंदौली एवं मधुपुर से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस बार के दंगल का मुख्य आकर्षण महिला कुश्ती रही, जिसमें 3 महिला पहलवानों ने वाराणसी और चंदौली से आकर भाग लिया।
रोमांचक मुकाबले में बंधना चौहान ने रवि पहलवान को पराजित कर 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं नेहा यादव ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर 1500 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों महिला पहलवानों के दांव-पेंच को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुमताज खान सुरेश चन्द्र प्रजापति विजय यादव भगवंतिया बसंती सुधा , पूनम आशीष बैगा ग्राम पंचायत सदस्य गंगासागर शर्मा जी, शिव गुलाम गौड़ जी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने सभी पहलवानों, अतिथियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभी पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष जवाहीर सिंह गोड़, सचिव जयमंगल गौड़, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गौड़, संरक्षक सोनू सिंह गौड़, संयोजक त्रिभुवन सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा




