Sonbhadra News : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, जनपद को मिले 10 नए खण्ड शिक्षा अधिकारी, देखें किसे किस ब्लॉक में मिली तैनाती
सोनभद्र के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: जनपद को मिले 10 नए खण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी ब्लॉकों में हुई तैनाती

sonbhadra
4:06 PM, November 19, 2026
शांतनु कुमार/रमेश यादव
सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग और शासन के निर्देशानुसार अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 10 खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को जनपद में नई तैनाती मिल गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनन्द पाण्डेय ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।जारी सूची के अनुसार, विजय प्रकाश यादव को बभनी, पंकज कुमार को करमा, संजय कुमार यादव को राबर्ट्सगंज और शशिकान्त श्रीवास्तव को दुद्धी विकास खण्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रताप सहाय को म्योरपुर, मनोज कुमार यादव को मुख्यालय सोनभद्र, मनोज कुमार सिंह को कोन, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को चोपन, मुकेश नारायण मिश्र को घोरावल और जयन्त कुमार भारती को नगवाँ विकास खण्ड में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।




