Sonbhadra News : सोनभद्र में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट, मंगलवार को 5.2 डिग्री दर्ज
सोमवार को तापमान अधिकतम 15.8 व न्यूनतम तापमान 6.5 रहा लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ सुधार दिखा लेकिन न्यूनतम तापमान काफी गिर गया।

sonbhadra
8:28 PM, January 6, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठण्ड भी कम होने लगता है। अभी मकर संक्रांति में कुछ दिन बाकी है। ऐसे में ठण्ड अब अपने चरम पर पहुँच रहा है। सोमवार को तापमान अधिकतम 15.8 व न्यूनतम तापमान 6.5 रहा लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ सुधार दिखा लेकिन न्यूनतम तापमान काफी गिर गया। मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह के मुताबिक अधिकतम 17.5 तथा न्यूनतम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
यानी इस साल का सबसे ठण्ड वाला दिन आज का है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में तापमान में अभी और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।



