Sonbhadra News : एनसीएल बीना खदान क्षेत्र में बड़ा डीजल चोरी का खेल, पांच चोरों को सिक्योरिटी ने पड़ा
जांच के दौरान पाया गया कि वाहन का मुख्य डीजल टैंक तो फुल था ही साथ ही उसमें करीब 60 लीटर 02 गैलन अतिरिक्त अवैध डीजल भी भरा गया था।

sonbhadra
9:35 PM, November 11, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शक्तिनगर एनसीएल बीना परियोजना के साउथ क्षेत्र में सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। खदान क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही डीजल चोरी की शिकायतों के बाद सुरक्षा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा । आरोपियों के पास से वाहन और भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया है।
सुरक्षा प्रभारी सीनियर नरेन्द्र कुमार द्वारा थाना शक्तिनगर सोनभद्र के प्रभारी निरीक्षक को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार 11 नवंबर 2026 को दोपहर लगभग 12:53 बजे एल/एंटी कंपनी में कार्यरत सरफेस माइनर 2-3से डीजल चोरी किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो कैम्पर वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन का मुख्य डीजल टैंक तो फुल था ही साथ ही उसमें करीब 60 लीटर 02 गैलन अतिरिक्त अवैध डीजल भी भरा गया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते मौके से पकड़े गए सभी पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो प्रीतेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी पोखरा थाना बरगवां जिला सिंगरौली राजेश यादव पुत्र जगनारायण यादव निवासी धवई थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, मारतन सिंह पुत्र पुर्जोताम सिंह निवासी चमरखौड़ गोरबी थाना व जिला सिंगरौली रामगोविंद यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी जीर थाना माड़ा जिला सिंगरौली राजेंद्र कुशवाहा पुत्र रघुनाथ प्रसाद निवासी: घरौली कला,थाना: नवानगर, जिला सिंगरौली।
सुरक्षा कर्मियों नरेन्द्र कुमार और अजय सिंह ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया । एनसीएल प्रबंधन की ओर से थाना शक्तिनगर पुलिस को पत्र सौंपकर आरोपियों, चोरी में प्रयुक्त वाहन और बरामद डीजल को जब्त करने तथा सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में डीजल चोरों के बीच हड़कंप मच गया है।




