Sonbhadra News : नशे के नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा वार, 16 लाख का गांजा के साथ अंतर्जनपदीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए सोनभद्र पुलिस एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान......

sonbhadra
5:04 PM, April 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए सोनभद्र पुलिस एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, कार और मोबाइल फोन के साथ 4 अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹16 लाख आंकी गई है।
बीती देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी (नगर) रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम लोढ़ी स्थित मम्मी का ढाबा के पास के दक्षिण करीब 5 किमी दूर स्थित एक अर्द्धनिर्मित भवन पर छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए चारों आरोपियों अम्बेडकर नगर निवासी शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव, राज दूबे उर्फ मोहित, आजमगढ़ निवासी आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय और प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 56.78 किग्रा गांजा के साथ एक कार बरामद की गई। बरामद गांजा की कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी राजेश चौबे, चौकी प्रभारी चुर्क विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




