Sonbhadra News : ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 154 मुकदमों की अवैध शराब का विनिष्टीकरण, हजारों लीटर शराब नष्ट
जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के......

sonbhadra
6:04 PM, April 15, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
इस दौरान करीब 1500 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को माननीय न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह पूरी कार्रवाई अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



