Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एक करोड़ 10 लाख का गांजा बरामद
उन्होंने बताया कि उसी दौरान मुर्धवा रनटोला मार्ग पर मुर्धवा के पास पुलिस टीम को जाँच करते देख एक एक्स यू वी वाहन का चालक वाहन को मोड़कर वापस भागने लगा ।

sonbhadra
4:52 PM, October 1, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस ने 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा की एक्स यू वी वाहन तथा दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए हैं l उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 50 हज़ार है जबकि वाहन एवं मोबाइलों के साथ कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत एक करोड़ 10 लाख है l
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार को सायं पिपरी थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी । उन्होंने बताया कि उसी दौरान मुर्धवा रनटोला मार्ग पर मुर्धवा के पास पुलिस टीम को जाँच करते देख एक एक्स यू वी वाहन का चालक वाहन को मोड़कर वापस भागने लगा । उक्त वाहन को वापस होते देख पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया । पुलिस ने वाहन सवार दो कथित अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा वाहन की जाँच की गई तो 195 पैकेटों में 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ l उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों उमेश अहिरवार 23 और महिपाल 23 दोनों निवासी महोबा को गिरफ्तार कर लिया l
एस पी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें उड़ीसा से गांजा लेजाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था । आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें प्रति चक्कर दोनों को 20 , 20 हज़ार रुपये मिलते थे l पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन पर लगाई गई नंबर प्लेट फर्जी थी ।




