UP News : हरदोई में बड़ा हादसा : नाव से नदी पार कर रहे सात लोग बहे, तीन बच्चों की डूबने से मौत

हरदोई में रामगंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 7 लोग डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक बच्ची और एक बच्चे की ड।ने से मौत हो गई।

news-img

घटना स्थल पर जुटी भीड़

hardoi

1:53 PM, May 13, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

० खेत से लौटते समय हुआ हादसा 

हरदोई । अरवल थाना क्षेत्र के हरदोई में रामगंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 7 लोग डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक बच्ची और एक बच्चे की ड।ने से मौत हो गई। एक बच्ची लापता हो गई। थी जिसका शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ।

हादसा दिवारी लाल और बलराम फेरे के परिवार के साथ हुआ। बताया जा रहा हैं कि यह लोग रामगंगा नदी के पार अपने खेत में तरबूज और खरबूज की फसल देखने गए थे। शाम को लौटते समय जब वे नदी की तेज धारा से नाव के जरिए पार हो रहे थे, तभी नाव असंतुलित होकर पलट गई। इससे सभी लोग पानी में जा गिरे।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दिवारी लाल, सुमन, निर्मल और काजल को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर बलराम का 14 वर्षीय बेटा शिवम, 8 वर्षीय बेटी सुनैना और 13 वर्षीय भांजी सोनिका पानी में बह गए।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें शिवम और सुनैना व सोनिका के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एसपी नीरज कुमार जादौन रात में मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.