Sonbhadra News : चोपन में टला बड़ा हादसा, कार के एयरबैग ने बचाई लोगों की जान
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मार्ग पर एक कार तुलसी अकैडमी के पास खड़ी ट्रक में जा भीड़ी, जिसमें कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार का एयरबैग खुल जाने से हादसा टल गया ।

sonbhadra
10:35 PM, August 3, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मार्ग पर एक कार तुलसी अकैडमी के पास खड़ी ट्रक में जा भीड़ी, जिसमें कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार का दो एयर बैग खुल गया जिससे बड़ा हादसा टल गया । नहीं तो जिस हिसाब से टक्कर हुई है, बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
बताया जा रहा है कि बारिश होने और अंधेरे की वजह से रोड पर खड़ी ट्रक को कार चालक ठीक से नहीं देख पाया और निकल जाने की सोच की वजह से यह हादसा हो गया ।
वही दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चोपन सब स्पेक्टर उमा शंकर यादव ने घायलों को चोपन सीएचसी सेन्टर भेजवाया। उमा शंकर यादव ने बताया कि शनिवार को सिंदुरिया जुगैल मार्ग पर तुलसी एकेडमी के सामने ट्रक जिस पर आलू लदा हुआ है। सड़क के किनारे गोदाम में लेबरों द्वारा आलू उतारा जा रहा था, ट्रक के सामने का हिस्सा रोड पर था, जिसमें कार जाकर टकरा गई। जिससे कार में बैठे पन्नालाल केवट (38) पुत्र शिवकुमार, चांदनी (19) पुत्री पन्नालाल, हिमांशु (12) पुत्र रामचंद्र, माही (6) पुत्री रामचंद्र समस्त निवासीगण अगोरी खास थाना जुगैल को हल्की चोटे आई है। जिन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज़ के लिए सीएचसी चोपन भेजा गया। घटना के बाद दोनों वाहन फिलहाल घटनास्थल पर ही खड़ी है।




