रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के नगवा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतू रविवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।यज्ञ की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी।भूमि पूजन कार्यक्रम जिला समन्यवयक अरविंद कुमार सिंह,जिला ट्रस्टी डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक डॉ हरदेव प्रसाद गुप्ता, जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।पूज्य युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा व मां गायत्री के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर पाँच कुंडीय यज्ञ अक्षत, पुष्प, धूप, दीप यज्ञ हवन सामग्री के सानिध्य में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि मन्त्रों की आहुति के साथ विश्व कल्याण के लिए यज्ञ के बीच युग परिवर्तन के सहयात्री स्वरूप स्थानीय ग्रामीण एवं गायत्री परिजनों द्वारा विधि विधान से पूजा यज्ञ किया गया, परंपरागत रूप से जिला ट्रस्टी डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति नें पंचधातु धरती माता को अर्पित कर यज्ञ अनुष्ठान के सफल संयोजन के लिए अक्षत पुष्प के सानिध्य में पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गायत्री परिजनों ने 24 कुंडीय यज्ञ के सफल संयोजन के लिए अपने अपने दायित्वों का निर्वाह करने संबंधी गोष्ठी में जिला समन्वयक, जिला ट्रस्टी आदि द्वारा कार्यक्रमों के स्वरूप की जानकारी आयोजक मंडल द्वारा ली गई।
इस मौके पर राधा रमन चौबे,हुलास यादव, रामदास कुशवाहा,जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ,प्रकाशचंद्र केशरी,पन्नालाल कुशवाहा, जगतनारायण यादव,अर्चना गुप्ता व ममता,शिवकुमार, डॉक्टर रामनाथ प्रजापति सहित अन्य गायत्री परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।