कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के मा. उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती शारदा खरवार उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य (जुगैल प्रतिनिधि) संजीव त्रिपाठी, मंडल महामंत्री राहुल प्रताप सिंह, राम दुलारे खरवार, कालीचरण खरवार, सत्य केसरी, विक्की मिश्रा, प्रहलाद केसरी, रामकरण बैग, रूपेंद्र शाह, गोपाल सिंह एवं सुभाष सिंह सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि दिनेश यादव, ग्राम प्रधान खरहरा प्रतिनिधि उमाशंकर, ग्राम पंचायत चौरा के राम प्रताप साहनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम दुलारे खरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। पुलिया निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारु होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।