Sonbhadra News : विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू (अम्बावत गुट) ने किया प्रदर्शन
आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत गुट) के बैनर तले किसानों ने सचिव कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा.....

sonbhadra
3:08 PM, October 6, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत गुट) के बैनर तले किसानों ने सचिव कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि "अपात्र अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड धारकों का नाम काट कर पात्रों को दिया जाए, भूमि माफियाओं द्वारा फर्जी जमीनी मुकदमे में फंसाकर पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, ऐसे मुकदमें को वापस लिया जाए, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन की राशि बढ़ाकर पांच हजार रूपये प्रति माह किया जाए, बिजली विभाग द्वारा विद्युत विच्छेदन कर किसानों को उत्पीड़ित नहीं किया जाए, खाद-बीज को सही मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए, गाँव की खराब सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, सोन नदी और हिंदुआरी के शवदाह गृह पर गरीबों का निःशुल्क शवदाह कराया जाए, दिल्ली की तर्ज पर रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सहूलियत दी जाए, आंगनबाड़ी, आशा, मजदूरों की मजदूरी 30000 रूपये प्रतिमाह की जाए।"
इस दौरान गुलाब पटेल (मण्डल उपाध्यक्ष मीरजापुर), संतोष (जिलाध्यक्ष मीरजापुर) परमेश्वर प्रजापति (जिला सलाहकार सोनभद्र), कमलेश मौर्य (जिला सचिव), दशरथ मौर्य (जिला प्रभारी), रामा देवी (महिला जिला उपाध्यक्ष), दशरथ सिंह चौहान (मण्डल प्रभारी), सुदर्शन चौहान (ग्राम अध्यक्ष), शिवकुमारी (ब्लाक उपाध्यक्ष महिला नगवां), संजू कुमारी (महिला सदर तहसील अध्यक्ष), गणेश (ब्लाक अध्यक्ष नगवां,), रामेश्वर पासवान (ब्लाक सदस्य नगवां), हनुमान प्रजापति (ब्लाक प्रचार मंत्री नगवां), कान्ती देवी (महिला ब्लाक अध्यक्ष चोपन), सरोज देवी, राधा देवी, आशा देवी सहित अन्य लोग आदि मौजूद रहे।




