Sonbhadra News : हृदेश को बेस्ट एआरपी और कमलेश को बेस्ट स्टेट मोटिवेटर सम्मान
सभी के लिए सरकारी शिक्षा, बेहतर हो हमारी शिक्षा के संकल्पना को संजोए नवोदय क्रांति परिवार भारत के संस्थापक संदीप ढिल्लों देश के लगभग 28 राज्यों के सरकारी विद्यालयों में नवाचार व तकनीकि शिक्षा पर.....

sonbhadra
2:59 PM, October 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सभी के लिए सरकारी शिक्षा, बेहतर हो हमारी शिक्षा के संकल्पना को संजोए नवोदय क्रांति परिवार भारत के संस्थापक संदीप ढिल्लों देश के लगभग 28 राज्यों के सरकारी विद्यालयों में नवाचार व तकनीकि शिक्षा पर कार्य कर रहें है। समय-समय पर सरकारी स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके नवाचारी गतिविधियों व बेहतरीन कार्यों के लिए संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।
गत 5 सितंबर शिक्षक दिवस से लेकर 5 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस तक देश के विभिन्न जनपदों के सरकारी विद्यालयों में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था, इसी क्रम में यूपी के चीफ स्टेट मोटीवेटर उमेश कुमार ने सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में कार्यरत अकादमिक रिसोर्स पर्सन हृदेश कुमार सिंह को बेस्ट एआरपी और इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल दुरावल खुर्द में कार्यरत शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त को यूपी व झारखंड के शिक्षकों के मध्य नवाचार को प्रेरित करने के लिए बेस्ट स्टेट मोटीवेटर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, बीईओ घोरावल अशोक कुमार, बीईओ राबर्ट्सगंज धनंजय कुमार, बीईओ म्योरपुर विश्वजीत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल व जिले के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।




