Sonbhadra News : मेला में मधुमक्खी का हमला आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, हड़कंप
चकचपकी के कारीडाड में रविवार को महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खी के हमले से मेला लगने की शुरुआत मे ही भगदड़ मच गया और लोग भागने लगे मेला मे अफरा तफरी मच गया।इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

sonbhadra
6:07 PM, February 15, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० मामला कारीडाड चकचपकी का
बभनी (सोनभद्र) । चकचपकी के कारीडाड में रविवार को महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खी के हमले से मेला लगने की शुरुआत मे ही भगदड़ मच गया और लोग भागने लगे मेला मे अफरा तफरी मच गया।इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
चकचपकी के कारीडाड स्थित शान्तेश्वर महादेव मन्दिर के पास प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया था।दोपहर में करीब बारह बजे जब लोग मेले की तैयारी में जुटे थे कि किसी कारण वह मेले में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरातफरी मच गई।इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग के घायल होने की सूचना है।मिली जानकारी के अनुसार बबलू 32,सुग्रीम 42,अकबरी45,अख्तर 11,पार्वती 50,सुनीता 12 घायल हो गए।घायल सब सुरक्षित बताए गए। लेकिन मधुमक्खी के हमले की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई।जिस कारण मेले में आने जाने वाले लोग प्रभावित हो गए।




