Sonbhadra News : बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला, रेफर
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास जंगल में सोमवार की शाम बकरी चराने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। मादा भालू ने उसका चेहरा नोच लिया जिससे चरवाहे की एक आंख निकाल गयी। गंभीर हालत में...

sonbhadra
8:38 AM, December 10, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास जंगल में सोमवार की शाम बकरी चराने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। मादा भालू ने उसका चेहरा नोच लिया जिससे चरवाहे की एक आंख निकाल गयी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बच्चों के साथ मौजूद मादा भालू ने किया हमला -
जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव के अकड़हवा टोला निवासी सुरेश (35वर्ष) सोमवार को बकरी चराने पास के जंगल में गया था। शाम करीब चार बजे अचानक मादा भालू उसके सामने आ गई। अपने बच्चे के साथ मौजूद भालू ने उस पर हमला बोल दिया। पंजे से प्रहार कर सुरेश का चेहरा नोच दिया। भालू के हमले में चरवाहे की एक आंख भी बाहर आ गई। शोरगुल सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ और किसी प्रकार सुरेश को भालू के चंगुल से छुड़ाया। घायल को साइकिल से लेकर ग्रामीण सड़क पर आए और फिर वहां से एंबलुेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचे। चरवाहे की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
रेंजर और वनरक्षक से नहीं हो सका संपर्क -
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मादा भालू के गाँव के नजदीक आने से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं घटना के बाद क्षेत्र के रेंजर और वनरक्षक से भी संपर्क किया गया उनसे संपर्क नहीं हो सका।




