सोनभद्र । बढ़ते प्रदूषण में कहीं ना कहीं प्लास्टिक कचरे को एक बड़ा कारण माना गया है। प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग में एक अनूठी पहल की है। प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की है, जिससे गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। इसी क्रम में आज रॉबर्ट्सगंज विकासखंड में अमौली ग्राम पंचायत से खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज उत्कर्ष सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी पंचायत महिपाल लाकड़ा, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार शुक्ला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रवीण आर्या तथा डीसी अनिल केशरी ने अभियान की शुरुआत किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज सहित उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गाँव की गलियों में प्लास्टिक कूड़ा बिनने लगे और कूड़े क़ो बोरी में इकट्ठा किया। इस दौरान ग्राम सभा के घरों पर और दुकानों पर भी बोरी टांगा गया।