Sonbhadra News : एक ही स्थान पर खड़े दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी
एक ही रात दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी

सोनभद्र
9:57 PM, September 23, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में रविवार को रात में किसी समय चोरों ने एक ही स्थान पर खड़े दो ट्रैक्टर के बैटरियों पर हाथ साफ कर दिया।कोरगी बालू खदान अगले महीने से शुरू होने जा रहा है ऐसे में संबंधित ठेकेदार द्वारा खदान तक जाने के लिए इन दिनों मार्ग निर्माण कराया जा रहा है जिसमें जेसीबी व अन्य बड़ी मशीनों के साथ दर्जन भर ट्रैक्टर काम कर रहे हैं। कोरगी निवासी गोकुल प्रसाद मौर्या एवं अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार को काम करने के बाद शाम को रोज की तरह हीराचक गांव में बने बालू आफिस पर ट्रैक्टरों को खड़ा किया गया था। रविवार को सुबह पहुंचा तो दो ट्रैक्टर की बैटरी गायब पाई गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर यूपी पुलिस ने मौके की तस्दीक की किंतु कुछ पता नहीं चल पाया।




