Sonbhadra news : धूमधाम से निकाला गया बारावफात का जुलूस
धूमधाम से निकाला गया बारावफात का जुलूस

sonbhadra
6:49 PM, September 16, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से सोमवार को जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश और वफात पर बारावफात मनाई गई है। मुस्लिम समाज ने इंसानियत और देश भक्ति के जज्बे के साथ हाथ में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला।जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग सहित युवक साथ चल रहे थे।जामा मस्जिद से रवाना हुआ जुलूस लिलासी मोड़, हॉस्पिटल रोड होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण कर पुनः जामा मस्जिद पहुंचा जहां मोहम्मद साहब की पैदाइश का बयान करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की गुजारिश की गई।इस दौरान सदर सदर अयूब अली, इरफान अहमद,मो० शमीम ,मो० वकील,अनवर अली, इरशाद अहमद,इमरान खान,मो० वसीम उर्फ पीटर,मो० नशीम,छोटन खान सहित तमाम मुस्लिम बंधु मौजूद रहे।




