Sonbhadra News : बंशीधर फाइटर क्रिकेट टीम ने जीता सन जुबली कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
फाइनल मुकाबला श्रीराम फाइनेंस तथा बंशीधर फाइटर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया

सोनभद्र
9:55 PM, February 18, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहा सन जुबली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आज झारखंड राज्य के नगर उटारी की बंशीधर फाइटर क्रिकेट टीम ने तीन विकेट गंवा कर 104 रन बना कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं उपविजेता श्री राम फाइनेंस क्रिकेट टीम के नाम रहा।
सन जुबली कास्को क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पुर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि खेल खेल कि भावना से खेलना चाहीए, खेल से युवाओं में शारीरिक मानसिक बौद्धिक क्षमता बढ़ती है साथ ही साथ आपसी सौहार्द्र, तालमेल बनाए रखने में मदद मिलती है, उपविजेता टीम को मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि अगर आप की टीम नहीं हारती तो नगर उटारी की टीम विजेता नहीं बन पाती। विजेता टीम के खिलाड़ी से आप लोग सिखीए कि हमारी टीम में कहा कमी हुई।
फाइल मुकाबले में आज श्री राम फाइनेंस क्रिकेट टीम ने पहले पास जीत कर 16 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 103 बनाया। जिसमें खिलाड़ी तबरेज ने 36रन, गोलू 22 रन बनाया
जवाबी पारी खेलने उतरी बंशीधर फाइटर की टीम ने तीन विकेट गंवा कर 104 रन बनाकर विजेता का ट्रैफिक अपने नाम किया, इसमें भाटिया ने 44 रन अमित ने 15 रन बनाया। पूरे टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका उज्जवल पटेल, शिवम गुप्ता ने पूरे ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया। वही पूरे टूर्नामेंट का आंखों देखा हाल कॉमेंटेटर अश्वनी जायसवाल ने किया।
सन जुबली कास्को टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनोद सिंह गोड़ ,कोषाध्यक्ष शिवम कुमार गुप्ता के अलावा पूरे कार्यक्रम के दौरान नातीक अली, जावेद कुरैशी, अशोक जायसवाल, धरतीडोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, उदय जायसवाल, रवि गुप्ता, डीसी मद्धेशिया, आदित्य गुप्ता, प्रियांशु सहित दर्जनों लोग लगे हुए थे।



