Sonbhadra News : बनारस पाली हॉस्पिटल का मामला पहुंचा, जिलाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
डॉक्टरों ने रुकमणी को भर्ती कर लिया और उसका ऑपरेशन कर दिया। लेकिन ऑपरेशन बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

sonbhadra
2:06 PM, September 30, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । पथरी जैसे मामूली ऑपरेशन में यदि किसी की जान चली जाय तो परिजनों में आक्रोश होना स्वभाविक है। सोमवार रूकमणी को उसके पति श्रीनिवास पथरी ऑपरेशन के लिए बनारस पाली हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने रुकमणी को भर्ती कर लिया और उसका ऑपरेशन कर दिया। लेकिन ऑपरेशन बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वाराणसी में डॉक्टर करने पहले पैसा जमा करा लिया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन शव लेकर सीधे बनारस पाली हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे । काफी समझाने के बाद परिजनों को घर वापस भेज दिया गया। लेकिन बुधवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ केलेक्ट्रेट पहुँच कर जिलाधिकारी से मुलाकात कर जांच की मांग की। परिजनों की मांग है कि बनारस पाली हॉस्पिटल अस्पताल पर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि फिर कोई घटना न घटे । जिलाधिकारी ने परिजनों को जांच का आश्वसन दिया है।




