Sonbhadra News : वाराणसी को हरा फाइनल में पहुँची बलिया
नगर का प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता सोन कप-2025 अब अंतिम दौर में पहुँच गया है। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज वाराणसी बनाम बलिया के बीच खेला गया। आज सुबह वाराणसी के कप्तान ने टॉस जीत कर....

विशाल को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार देते भाजयुमो प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह पटेल
sonbhadra
7:33 PM, February 3, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नगर का प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता सोन कप-2025 अब अंतिम दौर में पहुँच गया है। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज वाराणसी बनाम बलिया के बीच खेला गया। आज सुबह वाराणसी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बलिया की टीम ने विशाल के शानदार अर्धशतकीय पारी (51 गेंद, 81 रन) और दीपक पाण्डेय (24गेंद, 39 रन) की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वाराणसी की तरफ से विजय यादव 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की पूरी टीम आकाश की धारदार गेंदबाजी 4 विकेट की कारण 169 रनों पर ही ढेर हो गयी। वाराणसी की तरफ से अमन शास्त्री ने 33 गेंदों पर 48 रनों और ओम ने 16 गेंद पर 33 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।
शानदार बल्लेबाजी करने वले विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्हें प्रदेश मंत्री भाजयुमो देवेन्द्र सिंह पटेल ने पुरस्कृत किया। आज के मैच के निर्णायक की भूमिका में सुनील सिंह व अंशु चौबे रहे जबकि आयुष वर्मा,शुभाष सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई। सोन कप का फाइनल मुकाबला डॉ0 एच0पी0सिंह क्रिकेट एकेडमी और बलिया के बीच खेला जायेगा।
मैच के दौरान राजकिशोर सिंह, तपन तिवारी, राजन गुप्ता, डॉ0 एचपी सिंह, वीनू पाठक, विजय श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, इत्यादि मौजुद रहे।




