Sonbhadra news: स्वर्ण जयंती चौक पर बाबा साहेब, छोटा चौराहा पर हो भगत सिंह की प्रतिमा - माकपा
राबर्ट्सगंज नगर में चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

sonbhadra
4:50 PM, September 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर के स्वर्ण जयंती चौक को अटल चौक का नाम दिए जाने से नाराज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्श किया और स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा) पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा और सिविल लाइन रोड स्थित कचहरी के पास छोटा चौराहा पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे माकपा जिला मंत्री कामरेड नंदलाल आर्य ने कहा कि सोनभद्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा आदिवासी समाज की बड़ी आबादी वाला जिला है। प्राकृतिक और औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद यहां के शिक्षित युवा और बेरोजगार रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और जनपदों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
बाबा साहेब की विचारधारा आज भी प्रासंगिक -
नंदलाल आर्य ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और अधिकारों की ताकत दी। गरीब, मजदूर, आदिवासी और शोषित-वंचित समाज के लिए बाबा साहेब की विचारधारा आज भी प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में राबर्ट्सगंज के ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना जनहित और समाजहित में होगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मंचों से संविधान और बाबा साहेब के विचारों की बात करते हैं, लेकिन वास्तविक सम्मान तभी माना जाएगा जब महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में स्थान मिले।
छोटा चौराहा पर भगत सिंह की प्रतिमा की मांग -




