Sonbhadra news : बीएससी की छात्रा वेदिका मिश्रा बनी एक दिन के लिए "एआर" (co-operative)
कोऑपरेटिव एआर देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा एक दिन के लिए कोआपरिटिव पद की जिम्मेवारी बीएससी बायो हरसेवानन्द डिग्री कालेज की छात्रा वेदिका मिश्रा पुत्री डॉ0मनोज कुमार मिश्र को सौंपी गई।

sonbhadra
7:45 PM, September 28, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। करमा विकास खण्ड अंतर्गत बी पैक्स केकराही करमा के प्रांगण में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कोऑपरेटिव एआर देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा एक दिन के लिए कोआपरिटिव पद की जिम्मेवारी बीएससी बायो हरसेवानन्द डिग्री कालेज की छात्रा वेदिका मिश्रा पुत्री डॉ0मनोज कुमार मिश्र को सौंपी गई। वेदिका मिश्रा ने कोआपरिटिव "एआर"के पद का निर्वहन करते हुए उपस्थित अधिकारियों से बातचीत करके किसानों के समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।
बता दें वेदिका मिश्रा अभी स्वामी हरसेवानंद डिग्री कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बी.एस.सी. बायो की छात्रा है।इस दौरान उपस्थति
एआर देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशानिक सेवाओं के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें नेतृत्व की क्षमता से प्रेरित करना था।इस कार्यक्रम के दौरान समिति के उपस्थित लोगों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अंग वस्त्र के साथ गुलदस्ता भेंट कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल , सचिव धीरज त्रिपाठी,बलदेव सिंह,राजेश कुमार मिश्र, , समिति कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।




