Sonbhadra News : बी. चंपिया को सर्वदलीय रेलवे संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित क्रू लॉबी के समीप धनबाद मंडल के सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के ऑन ड्यूटी आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:22 PM, July 10, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित क्रू लॉबी के समीप धनबाद मंडल के सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के ऑन ड्यूटी आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद विभिन्न रेलवे यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत कर्मचारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया। श्रद्धांजलि सभा में ईसीआरयू अध्यक्ष संतोष दुबे, ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, एलआरएसए सचिव जावेद अख्तर, ईसीआरएमसी नेता प्रमोद कुमार, एससी/एसटी मीडिया प्रभारी बृजभान, विनय कुमार, सेबेस्टियन बारला, ओबीसी यूनियन के धर्मेंद्र कुमार यादव, ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के शाखा सचिव अमित कुमार सहित आर.पी. शाह, एस.के. सिंह, मनोज पासवान, रौशन कुमार, आर.के. राम, सतीश कुमार एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय बी. चंपिया के कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी रेल कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न किया गया, तो सभी रेलवे संगठन एकजुट होकर कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सभा में उपस्थित सभी संगठनों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में रेलवे समाजसेवी शाकिब खान एवं सभी संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




