Sonbhadra news : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित परख संस्था द्वारा संचालित आईआरसीए (मादक पदार्थ निवारण केंद्र) में जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

sonbhadra
3:03 PM, May 31, 2026
राकेश चौबे
* तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
मारकुंडी (सोनभद्र)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित परख संस्था द्वारा संचालित आईआरसीए (मादक पदार्थ निवारण केंद्र) में जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, युवाओं तथा नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबंधक अंगद तिवारी ने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, सुर्ती, पान मसाला तथा अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से टीबी, दमा, कैंसर सहित कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू त्यागने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान संस्था से जुड़े अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया।
गोष्ठी में रमाशंकर भारती, किरण श्रीवास्तव, ममता, नरेंद्र कुमार, ईश्वरचंद सहित संस्था के कर्मचारी, ग्रामीण और केंद्र में उपचाररत व्यक्ति उपस्थित रहे।




