Sonbhadra News : मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु किया जागरूक
महुली स्थित शिवम इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

sonbhadra
8:00 PM, October 17, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद सोनभद्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को महुली स्थित शिवम इंटर कालेज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष विंढमगंज चन्द्रशेखर सिंह ने मुख्य बिंदु व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सजगता गुड टच और बैड टच बच्चों और महिलाओं को गुड टच, बैड टच में अंतर बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के बुरे स्पर्श का विरोध करने और तुरंत विश्वासपात्र व्यक्तियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
ईव टीजिंग एवं छेड़छाड़ सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। बताया कि वे चुप न रहें, ऐसी स्थिति में विरोध करें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें।घरेलू हिंसा के विभिन्न रूपों (शारीरिक मानसिक) की पहचान कराने और इसके खिलाफ कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
साइबर हेल्प लाइन हेतु 1930,वीमेन पावर लाइन हेतु 1090,वीमेन हेल्पलाइन हेतु 181,चाइल्ड लाइन हेतु 1098,आपातकालीन पुलिस सेवा हेतु 112 के प्रयोग हेतु बताया।
इस मौके पर महिला कांस्टेबल नीतू सिंह ने डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए, महिलाओं को साइबर अपराधों (जैसे- ऑनलाइन हैरासमेंट, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, अश्लील सन्देश भेजना आदि) के बारे में आगाह किया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभवन सिंह, अवधनारायण यादव,सुमन्त चौबे,शिक्षिका श्वेता कमल रानी,आकांक्षा, ममता,कांस्टेबल रवि सििह समेत अन्य अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।