सोनभद्र । मिशन शक्ति विशेष अभियान-5.0 के अन्तर्गत बढ़ौली चौराहा व आस-पास के मंदिर और जनमानस के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी हेल्पलाइन नम्बरर्स 181, 108, 1090, 1098, 118, 112, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट बाल शोषण से बचाव जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया, इसके अतिरिक्त दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी और विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अध्यापिका एवं बालिकाओं के माध्यम से लोगों के बीच बातचीत की गई तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु उन्हें बताया गया। हब फॉर एंपावरमेंट से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति, जेन्डर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, थाना प्रभारी सविता सरोज व महिला आरक्षी एवं आसपास के गांव से आए हुए महिलाएं एवं पुरुष आदि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरुक कर उन्हें योजनाओं और कानून की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाना है।