Sonbhadra News : जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की होते हैं आधारशिला - भूपेश चौबे
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका हॉल राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे विशिष्ट अतिथि के......

sonbhadra
8:48 PM, January 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका हॉल राबर्ट्सगंज में भाजपा द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व संचालन युवा मौर्चा र्जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने किया।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सभी जागरूक, जिम्मेदार और सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आस्था और नागरिक कर्तव्य की सशक्त अभिव्यक्ति है। प्रत्येक मत राष्ट्र की दिशा तय करता है और लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत बनाता है। जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। इस अवसर पर आइए, हम सब लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागिता को और दृढ़ करें, ताकि भारत का लोकतंत्र निरंतर सशक्त, समावेशी और जीवंत बना रहे।"
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि "राष्ट्रीय मतदाता दिवस यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने हर वोटर को बराबर शक्ति दी है, और सही वोट हमारे देश को सही दिशा दिखा सकता है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी वोटिंग सिस्टम की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई बाहरी कारक इसे दूषित न कर सके। इस दिन हम खुद को इस प्रतिज्ञा के लिए फिर से समर्पित करें कि हम अपने वोटों की शक्ति का इस्तेमाल एक विकसित और शक्तिशाली भारत बनाने के लिए करेंगे।"
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि "हम भारत के लोकतंत्र की ताकत पर विचार करते हैं, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनावों पर आधारित है। मैं चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा के लिए भारत के चुनाव आयोग की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करती हूं। आइए, हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को खासकर युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें और जिम्मेदारी और गर्व के साथ वोट की ताकत को बनाए रखें।"




