जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा आवश्यक परिवर्तनों एवं निस्तारण के पश्चात उप निबन्धक कार्यालय रावर्टसगंज, दुद्धी, घोरावल एवं ओबरा के लिए तैयार नई मूल्यांकन सूची 16 सितम्बर, 2026 से प्रभावी होगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि नई मूल्यांकन सूची तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि दरों में संशोधन आवश्यकता एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप ही हुआ है। इसी के दृष्टिगत कई सामान्य क्षेत्रों में मूल्यांकन दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि जहां संशोधन आवश्यक पाया गया, वहां मात्र 3 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि नई मूल्यांकन सूची में विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों की मूल्यांकन दरों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि की गई है। क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया गया है, ताकि मूल्यांकन दरें संतुलित एवं व्यावहारिक बनी रहें।