Sonbhadra News : ऑटो और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार घायल
डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया । जिसमें बाइक सवार महिला और युवक घायल हो गए ।

दुर्घटना में घायल युवक
sonbhadra
5:06 PM, September 2, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया । जिसमें बाइक सवार महिला और युवक घायल हो गए ।
जानकारी मुताबिक स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बाइक पर एक महिला और एक युवक डाला बाजार की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई । जिससे बाइक सवार महिला और युवक घायल हो गए । बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक के सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गया । वहीं महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई है । मौके पर पहुंचे डायल 112 पीआरवी पुलिस टीम और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बाइक सवार दोनों घायलों को घटना में शामिल ऑटो से ही नजदीकी अस्पताल भेज दिया, जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है ।




