Sonbhadra news : रॉबर्ट्सगंज में खुला ‘द रेमंड शॉप’ का अधिकृत शोरूम
नगर के सिविल लाइंस रोड पर मंगलवार को ‘द रेमंड शॉप’ के अधिकृत शोरूम का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया।

sonbhadra
8:16 AM, October 13, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
◆ विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी रेडीमेड कपड़ों और लिनेन फैब्रिक की शानदार रेंज
सोनभद्र। नगर के सिविल लाइंस रोड पर मंगलवार को ‘द रेमंड शॉप’ के अधिकृत शोरूम का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया। शोरूम में ग्राहकों के लिए रेडीमेड कपड़ों और उत्कृष्ट लिनेन फैब्रिक का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों के लिए 12, 13 और 14 अक्टूबर को निःशुल्क स्टिचिंग की सुविधा के साथ आकर्षक कूपन ऑफर भी दिए जा रहे हैं। नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर कपड़ों की खरीदारी का विकल्प मिलेगा।




