Sonbhadra News : नदी में डूबने से चाची व भतीजी की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद
पिपरी थाना अंतर्गत ग्राम बेलवादह में सोमवार को नदी पार करते समय डूबने की सूचना पर पुलिस द्वारा किये गए बचाव कार्यों के परिणामस्वरूप दोनों मृतकों का शव मंगलवार को बरामद किया गया ।

sonbhadra
5:04 PM, February 17, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) । पिपरी थाना अंतर्गत ग्राम बेलवादह में सोमवार को नदी पार करते समय डूबने की सूचना पर पुलिस द्वारा किये गए बचाव कार्यों के परिणामस्वरूप दोनों मृतकों का शव मंगलवार को बरामद किया गया । उक्त जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी l
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को बेलवादह निवासी राहुल अपनी पत्नी ऊषा 24 एवं भतीजी रिंकी 14 के साथ पैदल नदी पार कर रहे थे l उन्होंने बताया कि नदी पथरीली है जिसके कारण पार करते समय पत्थरों पर जमी हुई काई पर उनकी पत्नी और भतीजी का पैर फिसल जाने के कारण दोनों नदी में गिर गए तथा नदी की धारा में उनके शव बह गए l सी ओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर एस डी आर एफ एवं स्थानीय पुलिस तथा गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को मंगलवार को खोज निकाला गया l उन्होंने बताया कि शवों की बरामदगी के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है l




