Sonbhadra News :अवैध रूप से जलौनी लकडी तैयार करने व वन कर्मी पर हमले का प्रयास, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई
अवैध रूप से जलौनी लकडी तैयार करने व वन कर्मी पर हमले का प्रयास, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

sonbhadra
6:49 PM, October 3, 2026
अवैध रूप से जलौनी लकडी तैयार करने व वन कर्मी पर हमले का प्रयास, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)।वन विभाग ने वन क्षेत्र में कथित रूप से जलौनी लकड़ी तैयार करने के मामले में एक युवक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 तथा 41/42 के तहत कार्रवाई की है।
आरोपी की पहचान चंदन पुत्र राम सिंह, निवासी पताहरिया, पोस्ट महुली, थाना विंढमगंज, सोनभद्र के रूप में बताई गई है।
वन विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:20 बजे बीट कोरगी के कोरगी 3 पॉक में चंदन कथित रूप से जलौनी लवाड़ा तैयार कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से जलौनी लकड़ी और एक कुल्हाड़ी बरामद किए जाने का दावा विभाग ने किया है।
विभाग का आरोप है कि मौके पर पकड़े जाने के दौरान आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी थी और उसने रोपवानी प्रहरी जगदीश पर हमला करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों ने विंढमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
मामले में पुलिस और वन विभाग द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




