Sonbhadra News : कोर्ट गेट से फरार होने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने कैदी को दौड़ाकर दबोचा
जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी पर लाए जा रहे एक आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर......

AI जनरेटेड बैनर.........
सonbhadra
9:04 AM, May 5, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी पर लाए जा रहे एक आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और पुनः न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना ओबरा में पंजीकृत धारा 103(1), 238, 315 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्रवण सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह, निवासी झारा थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पेशी के लिए डीजे कोर्ट रॉबर्ट्सगंज लाया जा रहा था।
बताया जाता है कि न्यायालय के मुख्य गेट के पास पहुंचते ही अभियुक्त ने अचानक पुलिसकर्मियों का हाथ झटककर भागने का प्रयास किया। आरोपी के इस कदम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दोबारा अभिरक्षा में लेकर विधिवत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
इस घटना के संबंध में पुलिसकर्मी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया में धारा 262 बीएनएस के तहत अभियुक्त श्रवण सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




