Sonbhadra News : वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जब्त
वन रेंज विंढमगंज अंतर्गत सूचट्टान बीट में वन क्षेत्र में जोत कोड कर कब्जे जा प्रयास कर रहे एक व्यक्ति पर मामला दर्ज,ट्रैक्टर व ट्राली जब्त

सोनभद्र
4:56 PM, October 9, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र। वन विभाग ने अवैधअतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुईचट्टान बीट में आरक्षित वन भूमि पर जोत-कोड़ कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया।
रेंजर रत्नेश यादव के अनुसार शुक्रवार को टेढ़ा गाँव निवासी गंगा प्रताप यादव पुत्र राजमणि यादव को ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे थे। गश्त के दौरान वन टीम की नजर पड़ने पर दोनों को मौके पर पकड़ा गया।ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जब्त, दोनों के खिलाफ कार्रवाई -- क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मियों ने मौके से एक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद कर जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 के तहत अपराध पंजीकृत कर अग्रिम विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




