Sonbhadra News : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस टीम को वाहन से कुचलने की कोशिश की। हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश...

news-img

sonbhadra

10:33 AM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस टीम को वाहन से कुचलने की कोशिश की। हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उरमौरा की तरफ से बगैर नंबर प्लेट के आ रही एक कार पर दो युवक तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार सवारों ने वाहन की गति और बढ़ा दी और पुलिस टीम को ही टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए तुरंत बाइक सवारों का पीछा किया। कुछ दूरी तक दौड़ाने के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए युवक विकास नगर निवासी अमन पांडेय (28वर्ष) पुत्र रमाकांत पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि "वाहन चेकिंग के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

अपना जिला

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.