ग्रामीणों के मुताबिक,पिपरहवा टोला में बिजली का पोल और तार पख़वाड़े भर से गिरे पड़े हैं जबकि गाँव के बैगा बस्ती के करीब लगा ट्रांसफार्मर भी बार -बार जल जा रहा हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।इस विकराल समस्या के बारे में बिजली विभाग के स्थानीय लाइनमैन से लेकर उच्च अधिकारियों तक को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक न तो खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला गया है और न ही गिरे हुए पोल और तारों को दुरुस्त करने की कोई जहमत उठाई गई है। विभाग की इस घोर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।अजीत, मिथलेश, विकास, उमेश, नंदू और अखिलेश समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी और अंधेरा होने के कारण रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है। बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के सारे काम पूरी तरह ठप हो चुके हैं।