Sonbhadra news : ऑटो-स्कूटी की टक्कर में सहायक अध्यापिका घायल
मारकुंडी के बहेरा टोला के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

sonbhadra
6:58 PM, August 11, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी के बहेरा टोला के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका कनकलता यादव (35) घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचाया।
बताया गया कि कनकलता यादव मारकुंडी के पनिकिनिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं और स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो नाबालिग चालक तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। स्थानीय लोगों ने बिना लाइसेंस नाबालिगों द्वारा ऑटो संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।




