Sonbhadra news : नशा तस्करी की आरोपी की 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

sonbhadra
5:03 PM, October 7, 2026
प्रकाश खत्री/ एस प्साद (संवाददाता)
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की करीब 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है।
पुलिस के अनुसार, धारा 68F(2) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के मकान, दो बैंक खातों, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर पर रोक लगाई गई है। फ्रीज संपत्ति में 29.14 लाख रुपये का मकान, बैंक खातों में करीब 5.04 लाख रुपये, 40 हजार की मोटरसाइकिल और 4.25 लाख रुपये का ट्रैक्टर शामिल है।
आरोपिता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनभद्र में अब तक पांच मामलों में कुल 5.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अपराधियों और उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।




