Sonbhadra News : एएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल किया मार्च
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह और सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार की शाम नगर में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यपारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया....

पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर रहे एएसपी कालू सिंह, सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी व कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय
sonbhadra
9:48 AM, December 6, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह और सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार की शाम नगर में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यपारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया साथ ही सभी व्यापारियों से दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गई, ताकि हर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सकें।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गो, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से जांच भी किया गया। आमजन से संवाद स्थापित कर कहा कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। बाजार में कोई व्यक्ति संदिग्ध अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। जिससे पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई कर सकें।
इस दौरान सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।




