Sonbhadra news : ओबरा और चोपन थानों का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण
थाना परिसर, कार्यालयी अभिलेखों और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

sonbhadra
5:05 PM, October 23, 2026
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री मेविस टॉक ने 23 अक्टूबर को ओबरा और चोपन थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयी अभिलेखों और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पीड़िताओं को समय से सहायता देने और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।




