Sonbhadra News : मानदेय बढ़ाने, स्थाई करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 20 सितंबर को धरना देंगी आशा बहुएँ
मानदेय बढ़ाने, स्थाई करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले की आशा बहुएँ 20 सितंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। इस संबंध में बुधवार को ऑल इंडिया आशा......

sonbhadra
7:48 AM, September 19, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मानदेय बढ़ाने, स्थाई करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले की आशा बहुएँ 20 सितंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। इस संबंध में बुधवार को ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकर्ती कल्याण सेवा समिति की जिलाध्यक्ष मंजुलता मौर्या के नेतृव में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मंजुलता मौर्या ने बताया कि "भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में प्रोत्साहन राशि न देकर एक मुश्त मानदेय दिए जाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने तथा आशाओं से ही मातृ वंदना योजना का कार्य कराने सहित 6 सूत्रीय मांग को लेकर 20 सितंबर को सीएमओ कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।"
इस दौरान रेखा, किरन देवी, संगीता देवी, रानी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शांती देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, उषा यादव सहित अन्य आशा कार्यकर्तियां मौजूद रही।




