Sonbhadra News : बघाडू में पुलिस अधीक्षक के पहुंचते ही भू-माफियाओं में मचा हड़कम्प
शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक के अचानक बघाडू पहुंचते ही अवैध भूमि कब्जा और जमीन से जुड़े मामलों में सक्रिय भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया।

sonbhadra
8:33 PM, April 4, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील के बघाडू क्षेत्र में उस समय हलचल तेज हो गई जब शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक अचानक मौके पर पहुंचे। उनके दौरे की खबर मिलते ही अवैध भूमि कब्जा और जमीन से जुड़े मामलों में सक्रिय भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों जैसे अवैध कब्जा, फर्जी कागजात के जरिए जमीन हड़पना और गरीबों की जमीन पर दबंगई—को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और भू-माफियाओं के बीच डर का माहौल साफ देखा जा रहा है। वहीं आम जनता में इस कदम को लेकर संतोष और उम्मीद जगी है कि अब अवैध कब्जों पर लगाम लगेगी।



