Sonbhadra news : बरसात समाप्त होते ही कनहर बांध के सभी फाटक बंद, जलस्तर 263.100 मीटर पर
बरसात का दौर समाप्त होने के बाद कनहर सिंचाई परियोजना के बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं।

sonbhadra
10:39 AM, September 16, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार/दुद्धी, सोनभद्र। बरसात का दौर समाप्त होने के बाद कनहर सिंचाई परियोजना के बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष बरसात के बाद पहली बार बांध के सभी गेट पूरी तरह बंद किए गए हैं। सभी फाटक बंद होने के बाद कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर के लेवल पर बना हुआ है।
लगातार बारिश एवं ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक के चलते बीते दिनों बांध का जलस्तर बढ़ता रहा और सुरक्षा एवं जल निकासी की स्थिति को देखते हुए कई फाटक खोले गए थे। अब बारिश थमने और पानी की आवक कम होने के बाद सभी फाटकों को बंद कर दिया गया है।
वर्तमान में बांध में 263.100 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया है। सभी फाटक बंद होने के बाद बांध में पानी का संचयन जारी है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा जलस्तर एवं पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस वर्ष 2026 मे कनहर बांध मे अधिकतम जल अधिग्रहण क्षमता 265.500 के लेवल तक पानी रोकने की बात पुर्व में परियोजना के अधिकारियों के द्वारा कही गयी थी, लेकिन अभी तक 263.100 के लेवल तक ही कनहर बांध का जलस्तर रोका जा सकता है| अब आगे देखना होगा कि 265.500 के लेवल तक बांध का पानी रोका जायेगा या फाटक पुनः खोला जायेगा|




