Sonbhadra News : अरविंद सिंह बने अखिल विश्व गायत्री परिवार के नए जिला समन्वयक
अखिल विश्व गायत्री परिवार सोनभद्र के संगठन को नई दिशा देने और आगामी कार्ययोजना को लेकर छपका स्थित सभागार में महत्वपूर्ण सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नए जिला समन्वयक के नाम पर सर्वसम्म....

sonbhadra
7:19 PM, September 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अखिल विश्व गायत्री परिवार सोनभद्र के संगठन को नई दिशा देने और आगामी कार्ययोजना को लेकर छपका स्थित सभागार में महत्वपूर्ण सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नए जिला समन्वयक के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। पूर्व उप जिला समन्वयक अरविंद सिंह को अखिल विश्व गायत्री परिवार का नया जिला समन्वयक मनोनीत किया गया।
वाराणसी के उप जोन समन्वयक रमाशंकर द्विवेदी तथा उप जोन सहायक समन्वयक शेषनाथ श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, भावी कार्ययोजना और समाज निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रस्तावक रामनाथ प्रजापति ने पूर्व जिला समन्वयक स्व0 राजकुमार ‘तरुण’ के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए अरविंद सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा।
प्रस्ताव पर सभागार में मौजूद गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अपनी सहमति जताई। इसके बाद अरविंद सिंह के जिला समन्वयक मनोनीत होने की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवनियुक्त जिला समन्वयक अरविंद सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "संगठन के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज निर्माण से जुड़े कार्यों को और गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियानों से जोड़ने का संकल्प लिया।"
बैठक में अवध बिहारी, शेषनाथ श्रीवास्तव, रमाशंकर द्विवेदी, सरिता जायसवाल, शैल चौरसिया, गीता गुप्ता, शिव शंकर कुशवाहा, देवनाथ सिंह मौर्य, महेश प्रसाद, वासुदेव सिंह यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता (बालाजी), प्रेम शंकर मौर्य, राम जी मौर्य, प्रकाश केशरी, गोविंद जी, रामदास कुशवाहा, लवकुश गुप्ता, इंद्रमणि देवी, रमेश प्रसाद, रामनाथ प्रजापति, निर्मला देवी, ललित सिंह, शालिनी जायसवाल, शशिकला श्रीवास्तव, रानी गुप्ता, योगेश्वरी चौधरी, पन्नालाल, शिवकुमार, प्रज्ञा अग्रहरि, गोपाल प्रसाद अग्रहरी, अरुण कुमार शास्त्री और शकुंतला देवी सहित जनपदभर से आए गायत्री परिवार के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।




