Sonbhadra News : अल्ट्राटेक द्वारा "यशस्वी प्रधान" के रूप में सम्मानित हुए अरविन्द जायसवाल
पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए ग्राम प्रधान

सोनभद्र
6:35 PM, September 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। गांव के विकास से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है।इसी सोच के साथ अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान "गांव बनेगा, देश बढ़ेगा" नामक अनूठी पहल शुरू की है, जो उन प्रधानों को समर्पित है जिन्होंने अपने गांव में विकास की गंगा बहाई है।
विकास कार्यों के प्रति सजगता के कारण ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल को अल्ट्राटेक ने "यशस्वी प्रधान" के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट के टीम मैनेजर एवं प्रतिनिधि सचिन ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र वितरण के दौरान कहा कि आपने अपनी पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किया हैं और ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं।
आपके नेतृत्व में पंचायत की प्रगति न केवल प्रशंसनीय है,बल्कि प्रेरणादायक भी है।आपकी मेहनत और समर्पण से गांवों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।
गांव के विकास और राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गांव के समुचित विकास के लिए मैं कटिबद्ध हूँ तथा गांव को बेहतर से बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए सभी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम करूंगा।
इस मौके पर सेकरार अहमद, बुद्धनाथ कन्नौजिया, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया,अवधेश शर्मा,अरुण कुमार गुप्ता,जसवन्त शर्मा,कमलेश यादव समेत गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे।




